Wednesday, October 21st, 2026

15 फरवरी तक होंगे आईटीआई में प्रवेश

 भोपाल
प्रदेश के शासकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में लगभग 7 हजार 660 रिक्त सीटों में 15 फरवरी तक प्रवेश होंगे। तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास विभाग द्वारा आईटीआई में पुन: प्रवेश की प्रकिया गुरूवार 11 फरवरी से प्रारंभ होगी। इस दिन आवेदक एम.पी.ऑनलाइन के माध्यम से रजिस्ट्रेशन, त्रुटि सुधार, नवीन च्वाइस फिलिंग और इच्छित संस्थाओं तथा व्यवसायों की प्राथमिकता क्रम का चयन कर सकते है। प्रवेश की मेरिट सूची 12 फरवरी को जारी होगी। शनिवार 13 फरवरी को संबंधित आईटीआई में आवेदक को अपनी उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य होगा। रविवार 14 फरवरी को उपस्थित अभ्यार्थियों की मेरिट सूची ऑनलाइन जारी की जाएगी। सीट रिक्त होने की स्थिति में 15 फरवरी को वेटिंग लिस्ट के आवेदकों को मेरिट क्रम पर प्रवेश दिया जायेगा। विस्तृत जानकारी एम.पी.ऑनलाइन पोर्टल https://iti.mponline.gov.in पर उपलब्ध है।

 

#आईटीआई

Source : Agency

पाठको की राय